नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। महा शिवरात्रि के अवसर पर नाट्य तरंगिनी 15 फरवरी को भगवान शिव को समर्पित एक भव्य सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेगी। यह कार्यक्रम साकेत स्थित राजा राधा रंग मंच पर शाम 6 से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। समारोह का क्यूरेशन कौशल्या रेड्डी कर रही हैं। कार्यक्रम में देश के ख्यात कलाकार प्रस्तुति देंगे। त्रिभुवन महाराज और रागिनी महाराज कथक युगल नृत्य पेश करेंगे। वहीं, राजा राधा रेड्डी ट्रूप की डांस बैले दर्शकों को आकर्षित करेगी। नाट्य तरंगिनी की स्थापना 1976 में पद्म भूषण डॉ. राजा राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी ने की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...