मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- बोचहां। रामपुर जयपाल पंचायत स्थित मिल्की चौक पर एक निजी होटल में सोमवार को भाजपा कफेन मंडल द्वारा दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान हुआ। इसमें भाजपा प्रवक्ता राकेश कुमार ने संगठन और भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने वैचारिक अधिष्ठान और कार्य विस्तार का टास्क दिया। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने मन की बात, आईटी और सोशल मीडिया पर विस्तार से जानकारी दी। भाजपा कफेन मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संगठन की भूमिका पर चर्चा की। संजीव बिहारी, वसंत कुशवाहा, रजनीकांत सिंह, छोटू पासवान, दीपक कुशवाहा, उदय कुमार, सोनू कुमार, दिनेश राय, हनुमान राय, अंजली पासवान, आयुष कुमार, चंदन कुमार, सुनील यादव, संजय चौधरी, विजय, राकेश कुमार, नवलेश पासवान, अनिल राय, रवींद्र साह, हरेंद्...