गाजीपुर, अप्रैल 19 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महाहर धाम शिव मंदिर परिसर स्थित संत रविदास मंदिर के पास बाउंड्री बनाने का विवाद शनिवार को सुलझ गया। मुख्य राजस्व अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने घंटों पंचायत के बाद विवाद को सुलझाया जिसके बाद लोगों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। बता दें कि महाहर धाम में सुन्दरीकरण का कार्य चल रहा था। इस दौरान मंदिर परिसर में स्थित संत रविदास मंदिर के पास बाउंड्री बनाई गई जिसके बाद गुरुवार को संत रविदास मंदिर कमेटी के लोग आक्रोशित हो गए और कार्य को रुकवा दिया। लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। शनिवार को भी परिसर में सुबह से ही संत रविदास कमेटी के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। शनिवार को विवाद को सुलझान...