देहरादून, मार्च 24 -- भवन श्री कालिका माता समिति कालिका मंदिर की ओर से नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित शक्ति महासम्मेलन में मंगलवार को अंतिम दिन संतों ने श्रद्धा और भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर स्वामी विष्णु दास महाराज, स्वामी हेमंत कश्यप महाराज, स्वामी अरुण दास महाराज, 108 महंत स्वामी श्री कृष्णा गिरी महाराज और स्वामी केशव दास शर्मा ने अपने विचार रखे। सम्मेलन का शुभारंभ गीता एवं रामायण के दैनिक पाठ से किया गया। अंतिम सत्र में संतों ने कहा कि कालिका मंदिर एक "कल्पवृक्ष" के समान है, जो मां जगदम्बा की कृपा से निरंतर विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता के लिए जाप और सत्संग से जुड़ना आवश्यक है।संतों ने युवाओं और बच्चों को धार्मिक संस्कारों से जोड़ने पर जोर देते हुए हनुमान चालीसा के पाठ की आदत डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.