महासम्मेलन के आयोजन को सपा ने की बैठक
सिद्धार्थ, अगस्त 1 -- बांसी। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली अगस्त को जिला मुख्यालय पर महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर समाजवादी पार्टी बांसी नगर कार्यालय पर पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी की मौजूदगी में शुक्रवार को बैठक किया गया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार से सभी वर्ग के लोग बुरी तरह परेशान हैं, जिसके लिए पीडीए महासम्मेलन के माध्यम से भाजपा का असली चेहरा उजागर करेगी। एक अगस्त को आरके पैलेस मे समाजवादी पार्टी का सिद्धार्थनगर पीडीए जनपंचायत सम्मेलन दिन में 11 होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.