अल्मोड़ा, अगस्त 2 -- अल्मोड़ा। नौ अगस्त को खादी परिसर जैंती (लमगड़ा) में उत्तराखण्ड क्रांति दल का अगस्त क्रांति जनशक्ति महासम्मेलन होना है। इसको लेकर दल की बैठक हुई। महासम्मेलन का पोस्टर जारी किया गया। वहीं, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में सैनिक प्रकोष्ठ का दल गैरसैंण के लिए रवाना हुआ। यहां जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश, जिला महामंत्री एडवोकेट देवेश जोशी, पान सिंह, राजेन्द्र मेलकानी, सूरज पांगती, दीपा जोशी, किरण मेहरा, चंदन सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Almora News: महासम्मेलन की तैयारियों पर की गई चर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...