हजारीबाग, अप्रैल 4 -- बड़कागांव,प्रतिनिधि प्रखंड में रामनवमी महापर्व धूम-धाम व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर बड़कागांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी ने पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए एसडीपीओ पवन कुमार को ट्रॉफी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । पुलिस प्रशासन के योगदान को देखते हुए इससे पूर्व महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों के द्वारा पुलिस इंस्पेक्टर ललित कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को सम्मानित किया गया है। सम्मानित करने वालों में महासमिति अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी, मुखिया संघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, सचिव बैजनाथ महतो, मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्ला खान ,विनोद सिन्हा , वीरेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बालेश्वर महतो व अन्य शामिल थे ।बड़कागांव पी 1 एसडीपीओ को स्वागत करते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...