अलीगढ़, अगस्त 21 -- अलीगढ़। अलीगढ़ से बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोगों ने जंतर मंतर पर आरक्षण रिफॉर्म और यूजीसी एक्ट वापस लो के आन्दोलन में सहभागिता की। यहां से गाड़ियों, ट्रेन, बसों से लोग जंतर मंतर पहुंचे। दिल्ली जाने वालों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, महानगर अध्यक्ष कौशल सिंह, गवेंद्र सिंह, धीरू पहलवान, विनीत पहलवान, कुलदीप सिंह, श्रीपाल चौहान, विनीश ठाकुर, अमित सारस्वत, देवराज सिंह शामिल रहे। यह भी पढ़ें- जंतर मंतर जाने से पहले किया हाउस अरेस्ट यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर नया आंदोलन, इस बार आरक्षण हटाने के लिए जुट गए लोग; UGC वाला भी गुस्सा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...