पीलीभीत, मार्च 7 -- बीसलपुर। श्री वैश्य गुप्ता महासभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने फूलों की होली पर नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। बीसलपुर के आरबीएल पब्लिक स्कूल में श्रीवैश्य गुप्ता महासभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक दूसरे के गले मिलकर शुभकामनाएं दी गई। वृंदावन से आए कलाकारों ने फूलों की होली पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर मनोज गुप्ता, अनुपम गुप्ता, सुमित गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...