महासभा चुनाव मैदान में उतारेगी अपना प्रत्याशी
वाराणसी, सितम्बर 27 -- वाराणसी, संवाद। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक शनिवार को शिवपुर स्थित एक वाटिका में हुई। इसमें आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में संगठन की ओर से अपने बीच के वित्तविहीन शिक्षक को विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी बनाने का निर्णय बैठक में किया गया। वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आठ जनपदों के शिक्षक नेता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष बाबू आरपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय, अधिकार और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लंबे समय से आश्वासन मिलते रहे हैं। ऐसे में अब संगठन अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगा। प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया। इस दौरान प्रधान महासचिव जियारत हुसैन, आलोक मिश्रा, धनंजय उपाध्याय, राजेश, अश्वनी कुमार सिंह, ललित मोहन पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.