पलामू, अक्टूबर 9 -- मेदिनीनगर। झारखंड आंदोलनकारी महासभा सह झारखंड पार्टी का प्रमंडलीय सम्मेलन 12 अक्तूबर को मेदिनीनगर सिटी के रांची रोड स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर परिसर में होगी। अध्यक्ष श्याम लाल सिंह ने बताया कि सम्मेलन दो 12 बजे से प्रारंभ होगी। मुख्य अतिथि के रूप में आंदोलकारी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो, महासचिव डॉ अजय नाथ शाहदेव, प्रधान सचिव क्यूम खां, वरीय अध्यक्ष किशोर किस्कू, नीरू शांति, अरूण कुमार दुबे आदि शामिल होंगे। पलामू प्रमंडलीय सम्मेलन में जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर पेंशन समेत अन्य सुविधा उपलब्ध कराने, 15 नवंबर 2025 तक मांग को पूरा करने आदि की मांग की जाएगी। ऐसा नहीं होने पर रांची के मोहराबादी मैदान रांची में उग्र आंदोलन पर विचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...