पलामू, मार्च 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। होलिका की पूर्व संध्या पर सोमवार को मेदिनीनगर के बैरिया चौक पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं उपस्थित गणमान्य लोगों ने सामूहिक रूप से कार्यालय का उदघाटन किया। मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यालय उद्घाटन का मुख्य उद्देश्य है कि यहां से सभी समस्याओं का समाधान होगा। यहां समाज के हर तबके के लोगों को सहयोग मिलेगा। समाज से संबंधित मामले को सूचीबद्ध करते हुए निपटारा किया जाएगा। साथ ही छोटे बैठक, सामूहिक कार्यक्रम के लिए कार्यालय का होना बेहद आवश्यक था। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह, पन्ना सिंह जिला मंत्री अंकित सिंह, सुनीता सिंह, सुषमा सिंह ,गायक रमेश कुमार सिंह, व्य...