आदित्यपुर, मार्च 26 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल कॉलेज मोड़ स्थित श्री श्री 108 खेलाई चंडी सार्वजानिक बासंती पूजा समिति द्वारा बुधवार को चैती नवरात्र की महासप्तमी पर बामनी नदी से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में शामिल हुईं। इस दौरान जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। 28 मार्च को महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेला किया जाएगा तथा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...