गुमला, फरवरी 21 -- रायडीह, प्रतिनिधि। महासदाशिव मंदिर मरदा में प्राण प्रतिष्ठा का आठवां दो दिनी वार्षिक महोत्सव शनिवार को श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन विधिवत पूजा-अर्चना व पूर्णाहुति की गई। इस दौरान श्रद्धालु जय राम, श्रीराम, हरे कृष्णा-हरे हरे के जयघोष करते रहे। जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। रात्रि में धार्मिक प्रवचन के उपरांत रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों की प्रस्तुति पर रात भर लोग झूमते रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इससे पूर्व आज सुबह से ही हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु महासदाशिव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.