मुंगेर, सितम्बर 4 -- मुंगेर, निज संवाददाता। स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर से संबंधित प्रश्न पूछने पर शिक्षक गुरु प्रसाद के निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (बिहार) की मुंगेर जिला इकाई ने मोर्चा खोल दिया है। महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन केरल के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री के नाम संबोधित था। ​प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव अभय नाथ कुमार, मीडिया प्रभारी ऋषव रमन, संयुक्त सचिव संदीप कुमार और विजय कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कहा कि महासंघ आज देशव्यापी स्तर पर इस गंभीर मुद्दे पर ज्ञापन सौंप रहा है। केरल के कासरगोड जिले में आयोजित 'सोशल साइंस फ्रीडम क्विज' में सावरकर से जुड़ा सवाल पूछने पर शिक्षक को...