रांची, जून 16 -- रांची। झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ ने राज्यकर्मियों को अग्रिम वेतन दिए जाने के झारखंड सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। महासंघ के अध्यक्ष आदिल जहीर ने कहा कि झारखंड सरकार का ये निर्णय राज्यकर्मियों के हित में एक उदारवादी, सार्थक, मजबूत और अच्छी पहल है। ये राज्यकर्मियों की आपातकालीन व्यक्तिगत आवश्यकता और विशेष खर्चों के लिए इस महंगाई के दौर में राहत और सहारा देने वाला निर्णय है। इसके लिए महासंघ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्यकर्मी एक महीने का वेतन बिना किसी शुल्क के निकाल सकते हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: राज्यकर्मियों को एडवांस वेतन; हाथी के हमले में मौत पर मुआवजा बढ़कर हुआ 10 लाख उस राशि को उसी महीने या अगले महीने वापस करने पर उन्हें क...