मधेपुरा, अगस्त 31 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट जिला शाखा मधेपुरा का कन्वेंशन वेदव्यास महाविद्यालय मधेपुरा में सम्मानित जिला अध्यक्ष बिनोद कुमार बिमल के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला सचिव रविंद्र कुमार के द्वारा सभी अतिथियों को साॅल,पाग एवं फुल माला लेकर सम्मानित किया। जिला संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कर्मचारी के कन्वेंशन का उद्देश्य शिक्षक-कर्मचारी के कन्वेंशन को मुख्य अतिथि महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि महासंघ गोपगुट लगातार सरकार से संघर्ष कर राज्यकर्मी की सेवा सुरक्षा एवं अनुबंध मानदेय पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मी का सेवा स्थायी, वेतनमान,प्रोन्नति लागू करवाने हेतु कृत संकल्पित हैं।

पेंशन मुद्दा पुरानी पेंशन लागू करवाने को लेकर 01 सितं...