आरा, मई 6 -- -आज दूसरे दिन भी कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के आह्वान पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के सभी अंगीभूत कॉलेजों और मुख्यालय के कर्मचारी दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर चले गये। यह भी पढ़ें- मुंगेर : शिक्षकेत्तर व संविदाकर्मी अपनी 15 सूत्री मांगों के समर्थन में गये दो दिवसीय हड़ताल परकर्मचारियों की मांगें कर्मचारियों ने राज्य स्तरीय 15 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को धरना दिया। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के अध्यक्ष शशि रंजन ने शिक्षा विभाग की ओर से दो माह वेतन, पेंशन और बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। राज्य सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले। विश्वविद्यालय की ओर से पद प्रोन्नति के बाद कर्मचारियों का तत्काल वेतन निर्धा...