मुंगेर, मार्च 28 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत स्थित सरस्वती स्थान चैती दुर्गा मंदिर में गुरुवार की देर संध्या भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बनारस से आए पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। पूजा समिति के सचिव चंदन पूर्वे ने बताया कि इस आयोजन के लिए बनारस से कुल 11 पंडितों को आमंत्रित किया गया है। महाआरती के दौरान वैदिक मंत्रों और घंटों की ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.