बरेली, फरवरी 16 -- मीरगंज, महाशिवरात्रि पर शिव भक्त रविवार को मंदिरों में उमड़ पड़े। शिव भक्तों ने शिवालयों में हर हर महादेव का उद्घोष कर ने दूध, दही, शहद, गंगा जल से जलाभिषेक किया। बेर, गन्ना, धतूरा, बेलपत्र, फूल, फल आदि अर्पित किए। कई गांवों के शिव भक्तों ने रामगंगा से कांवड़ लाकर शिवालयों में जलाभिषेक किया। तहसील परिसर के राधाकृष्ण मंदिर, मढ़ी सत्याना , सिरौली चौराहा के पास स्थित शिव मंदिर, गायत्री मंदिर, धर्मशाला मंदिर, फूटेश्वर महादेव मंदिर, बिजली घर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं बाईजी मां सिद्धपीठ पर महाशिव रात्रि पर लोगों की जलाभिषेक को लंबी लाइनें लगी रहीं। सुरक्षा को हर मंदिर पर पुलिस मुस्तैद रही। फतेहगंज पश्चिमी। महाशिवरात्रि पर शिवालयों में शिव भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। राधाकृष्ण...