बागपत, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर रविवार को रटौल के शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, कस्बे में भगवान शिव-पार्वती की शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजों के साथ निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। महाशिवरात्रि पर रटौल कस्बे में बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती एवं शिवगणों की झांकियां शामिल रही। श्रद्धालु झांकी के साथ भक्ति भाव से नाचते-गाते नजर आए। मंदिर परिसर के बाहर आयोजित मेले में भी दिनभर रौनक बनी रही। झूले, खिलौनों और खाने-पीने के स्टॉलों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान मास्टर देवेंद्र अरोड़ा, बृजलाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.