संभल, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व को लेकर बहजोई कोतवाली क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। नगर स्थित प्राचीन पातालेश्वर सदातवाड़ी शिव मंदिर परिसर में लगने वाले वार्षिक मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ. प्रदीप कुमार ने मेला स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महाशिवरात्रि पर संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी प्वाइंट, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की गई। सीओ ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ कर्तव्य पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्य...