संभल, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए सांकरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए बैरीकेडिंग का कार्य कराया गया है। घाट पर व्यवस्थाओं के दौरान थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान मौके पर मौजूद रहे और तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व में यहां स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के बहने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दो दिन पहले गुन्नौर उपजिलाधिकारी कार्यालय के उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार, थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान और खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार ने घाट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद ग्राम प्रधान विनोद कुमार के सहयोग से बैरीकेडिंग कराई गई। घाट की स्थिति सुधारने के लिए जेसीबी और मजदूरों की मदद से समतलीकरण व सफाई का काम भी चल रहा है, ताकि कांवड़ियों और स्नानार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। महाशिवरात्रि ...