प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि मेला को लेकर गुरुवार दोपहर डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंच कर पूजा अर्चना के बाद समिति के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद बैरिकेडिंग पार्किंग स्थल नदी के किनारे प्रकाश की व्यवस्था देखी और बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया। सड़क की पैचिंग को लेकर नाराजगी जताई और तत्काल सही करने का निर्देश दिया। शिवरात्रि पर बिजली आपूर्ति को 24 घंटे अनवरत जारी रखने का आदेश दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने ब्लाक गेट, यहियापुर मोड़ यहियापुर मस्जिद, नजियापुर गांव की तरफ दो जगहों पर बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश एसओ दिलीपपुर को दिया। गोताखोर की तैनाती के लिए स्थानीय पुलिस को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अराजकतत्वों पर ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी। मंदिर गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.