देवघर, फरवरी 18 -- सारठ प्रतिनिधि सारठ स्थित दु:खहरण मंदिर परिसर से रविवार शाम ग्लैमर बाइक चोरी कर ली गई। सारवां थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव निवासी बाबुन कुमार राय ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन अपनी ग्लैमर बाइक से शाम में मेला देखने सारठ आए थे, उसी दौरान मंदिर परिसर में बाइक खड़ी कर दर्शन-पूजन करने मंदिर गए थे। वापस आने पर बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन करने बाद दूसरे दिन भी बाइक की जानकारी नहीं मिलने पर थाने में लिखित शिकायत देते हुए बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बतातें चलें कि सारठ में लगने वाले लगभग सभी मेले में बाइक चोरी की घटनाएं होती रहती है परंतु एक भी मामले का उद्भेदन नहीं होने से चोरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.