गोपालगंज, फरवरी 12 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 फरवरी को मांझागढ़ स्थित शिव मंदिर और दानापुर दानेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भव्य मेला लगेगा। मेले को लेकर प्रशासन, मेला समिति और मंदिर प्रबंधन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई, सजावट, पेयजल, बिजली, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। वहीं यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष योजना बनाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मेला समिति ने श्रद्धालुओं से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.