आदित्यपुर, फरवरी 12 -- चांडिल, संवाददाता। दलमा के हिल टॉप स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर 14 एवं 15 फरवरी को जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालुओं से दलमा वन विभाग कोई एंट्री फीस नहीं लेगा। श्रद्धालुओं के लिए दलमा में प्रवेश निशुल्क रहेगा। बता दें कि महाशिवरात्रि पर 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पूजा करने दलमा प्राचीन शिव मंदिर जाते हैं। दलमा रेंजर प्रकाश चंद्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि को दलमा में प्रवेश के लिए लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। मंदिर कमेटी ने भी इस संबंध में वन विभाग से आग्रह किया था। रेंजर ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर 14 एवं 15 फरवरी को माकुलाकोचा एवं पिंडराबेड़ा में वन विभाग के द्वारा पानी एवं फर्स्ट एड की सुविधा रहेगी। इसके अलावा वन विभाग लगातार पेट्रोलिंग करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...