इटावा औरैया, फरवरी 12 -- इटावा, संवाददाता। महाशिवरात्रि के मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से पक्का तालाब पर 21 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण व सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अमित दीक्षित ने बताया कि पक्का तालाब के चार प्रमुख तट हैं जिन्हें चार धामों के नाम दिए गए हैं जिनमें से तीन तट पर पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा जबकि चौथे पश्चिमी तट पर कार्यक्रम का मंच बनाया गया है। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए महापुरुषों के नाम पर 20 वाहिनियों की भी स्थापना की जाएगी। इसके अलावा भक्तों के लिए 551 पात्रों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए मिट्टी, पूजन सामग्री, रुद्राभिषेक के लिए दूध, पंचामृत आदि उपलब्ध कराया जाएगा। आचार्य की उपस्थिति में विधि विधान से म...