गिरडीह, फरवरी 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर रविवार को जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा मंदिर गूंजता रहा। रविवार सुबह से ही सभी शिवालयों में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गयी थी। महाशिवरात्रि पर सभी शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। महाशिवरात्रि पर अजीडीह के राउतगादी स्थित उत्तरवाहिनी नदी के समीप स्थित बाबा दुखहरणनाथ मंदिर में अल सुबह से ही पूजा-अर्चना को श्रद्धालुओं की कतार लग गई। महिला व पुरुष श्रद्धालु अलग-अलग कतार में लगे हुए थे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा को जल चढ़ाया व पूजा-अर्चना की। भक्तों की भीड़ को देखते हुए यहां पुलिस के जवान भी तैनात थे। शिवालयों में शाम तक पूजा अर्चना के लिए भक्त पहुंचते रहे। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.