गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गोरखपुर नगर निगम ने इसे जीरो वेस्ट त्योहार के रूप में मनाने की घोषणा की है। ऐसे में महादेव झारखण्डी मंदिर गिरधरगंज, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर महेवा, मानसरोवर मंदिर अधियारी बाग और गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अतिरिक्त महानगर में लोक अस्था के 50 शिवालयों की साफ सफाई के लिए बकायदा कर्मचारियों का रोस्टर तैयार की उनकी ड्यूटी लगाई गई है। जोनल सेनेटरी अधिकारी ने बुधवार से ही शिव मंदिरों और शिवालयों में विशेष सफाई, चूना छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। यह अभियान सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक संचालित होगा। इस बात का खास ध्यान रखना...