सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार की सुबह से ही शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज रही। मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। बोल बम की जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। दर्शन पूजन करने के लिए अल सुबह से ही मंदिरों के बाहर कतर लग गई थी। वहीं गुप्तकाशी के नाम से विख्यात शिवद्वार मंदिर में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर दूध, बेलपत्र, धतूरे के पत्ते और हाथों में जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े रहे। श्रद्धालुओं में पहले जलाभिषेक करने की होड़ लगी रही। मंदिरों में शिव के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर शिव की बारात निकाली गई। इसमें श्रद्धालु नाचते गाते जा रहे थे। वहीं गुप्तकाशी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.