बेगुसराय, फरवरी 11 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के सोनापुर भराठ गांव से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं की टोली बेगूसराय स्थित सुइया धर्मशाला के लिए बुधवार को रवाना हुई। रामपुकार सिंह महंथ के नेतृत्व में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह के आवास से लगभग 60 श्रद्धालु बस से प्रस्थान किए। महंथ रामपुकार सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बेगूसराय सुईया धर्मशाला में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 72 घंटे अखंड रामधुनी एवं 24 घंटे शिव धुन का आयोजन होगा। 16 फरवरी की रात्रि श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा संपन्न होगी। वहीं 17 फरवरी को हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ के उपरांत हवन तथा प्रसाद वितरण किया जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.