नई दिल्ली, फरवरी 10 -- Horoscope Mahashivratri rashifal: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के दिन का अत्यधिक महत्व है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का दिन माना जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व भोलेनाथ को समर्पित है। देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने से जीवन के कष्टों को दूर किया जा सकता है। इस साल की महाशिवरात्रि पर कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 15 फरवरी के दिन महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस खास दिन पर शनि की राशि में ग्रहों की युति से कई राजयोग बन रहे हैं, जो कुछ राशियों को अच्छी खबर दे सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन कुंभ राशि में बुधादित्य योग, शुक्रादित्य राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। इस दिन कुंभ राशि में शुक्र, सूर्य, राहु और बुध विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए ...