जामताड़ा, फरवरी 15 -- बिंदापाथर, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रीपुर में आयोजित शिव महापुराण कथा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पगला जोड़िया घाट से प्रारंभ हुई। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरकर यात्रा की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं, जिनके सिर पर सजे कलश आस्था का अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। घाट से निकली यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर प्रांगण पहुंची। इस दौरान हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों व भक्ति गीतों के साथ निकली यात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर परिसर पहुंचने पर विधिवत पूजा-अर्चना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.