फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद। महाशिवरात्रि पर कमालगंज के श्रंगीरामपुर में हजारों श्रद्धालु जुटेंगे। पतित पावनी गंगा के तट पर स्थित श्रंगीरामपुर से श्रद्धालु जल लेकर शिवालयों की ओर रवाना होंगे। इसको देखते हुये जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसपी आरती सिंह ने निरीक्षण किया। यहां पर होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी की। डीएम ने कहा कि गैर राज्यों व जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसको लेकर पूरे इंतजाम किए जाएं। नाव, नाविक और गोताखोर का नाम, मोबाइल नंबर की लिस्ट तैयार कर हर संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करायें। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी सुनिश्चित हो। मेले में खोया पाया केंद्र बनाने और पीए सिस्टम भी लगाने के निर्देश दिये। पानी के लिए टैंकर और मोबाइल शौचालय की भी व्यवस्था होनी चाहिए। डीएम ...