मथुरा, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि पर बलदेव, महावन व गोकुल के शिव मंदिरों में भोर से देर रात्रि तक श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। बलदेव नगर व देहात के शिव मंदिर दुल्हन की तरह सजे नजर आए। चिंताहरण महादेव मंदिर सहित सभी प्रमुख शिव मंदिरों को फूलों व आकर्षक लाइटों से सजाया गया। नवविवाहिता दुल्हनों ने भी मंदिरों में जेहर चढ़ाई। कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रशासन शांति व सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मंदिरों पर तैनात रहा। ब्रह्म मुहूर्त में महादेव का विशेष श्रृंगार कर यमुना जल से अभिषेक किया गया। मंदिर परिसरों में रुद्राभिषेक व मनोकामना पूर्ति हेतु विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर समितियों द्वारा कड़े इंतजाम किए गए। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने जिलाधिकारी चंद्रप्रक...