पटना, फरवरी 6 -- महाशिवरात्रि के मौके पर 15 फरवरी को पटना में विभिन्न मोहल्लों से शिव बारात के साथ शोभायात्रा निकालने की तैयारियां तेज हो गई है। शिव बारात और शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड के कलाकारों को यहां के शोभा यात्रा समितियों की ओर से बुलाया गया है। यात्रा में विराट रामायण मंदिर, सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति और विश्व की सबसे ऊंची शिवलिंग सहित कई तरह की थीम पर झांकियों को तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति से जुड़े लोगों के अनुसार इस वर्ष शहर में 30 शोभायात्राएं विभिन्न मोहल्लों से निकल रही है। इनमें से 8 शोभायात्रा समितियों ने विश्व की सबसे ऊंची शिवलिंग की थीम पर शोभायात्रा की प्रतिकृति तैयार की जा रही है। शिव बारात के लिए बांट रहे न्योता : महाशिवरात्रि पर निकलने वाली भव्य और आकर्षक शोभायात्रा की तैयारी में शनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.