लातेहार, फरवरी 15 -- लातेहार,प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को शहरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया एवं अपने व परिवार के सुख शांति की कामना की। बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सुबह चार बजे महारुद्राभिषेक पूजा प्रारंभ हो गयी थी। पंडित मनोज दास शर्मा के सानिध्य में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी। पुलिस बल को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार मशक्कत करनी पड़ी। शिवरात्रि के साथ ही बाजारटांड़ मे लगने वाला वार्षिक मेला प्रारंभ हो गया। शहर के सोमेश्वर शिव मंदिर लघु सिंचाई विभाग, जुबली चौक, बिजली आफिस व मंडल कारा स्थित शिव मंदिरों मे काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने मौके पर भगवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.