भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर जिले के विभिन्न शिवधामों और शिवालयों में सुबह से भक्तों की लंबी कतार लगी है। सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैबीनाथ धाम, कहलगांव स्थित बाबा बटेश्वर धाम, जगदीशपुर के गोनू बाबा धाम के अलावा शहर के बाबा बूढ़ानाथ मंदिर, बाबा भूतनाथ मंदिर और शिवशक्ति मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। भगवान शिव को जलार्पण करने वाले भक्त हर-हर महादेव की जयघोष कर रहे हैं। इस बीच जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी भी बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा करने पहुंचे। शिवरात्रि में होने वाली भीड़ के मद्देनजर विभिन्न मंदिरों में दंडाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से भी वालिंटीयर तैनात हैं जो भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटे हैं। भीड़ प्रबंधन को लेकर मुख्यालय स्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.