सहरसा, फरवरी 16 -- सौरबाजार, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गम्हरिया पंचायत स्थित स्वयं अंकुरित बाबा जालंधरनाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्य पुजारी गौरी शंकर ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि को लेकर भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है। चंदौर पश्चिमी पंचायत के कविलासी शिव मंदिर से ग्रामीणों एवं पंचायतवासियों के सहयोग से आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। इसके अलावा बैजनाथपुर स्थित बाबा न...