गाजीपुर, फरवरी 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। लहुरीकाशी रविवार को महाशिवरात्रि पर पूरी तरह से शिवमय हो गयी। महाशिवरात्रि पर हर ओर श्रद्धालु त्रिपुंड लगाए नजर आ रहे थे। इनमें कोई पूजन करने जा रहा था तो कोई देवाधिदेव के दर्शन कर वापस लौट रहा था। वातावरण हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज रहा था। शहर के बड़ा महादेवा सहित अन्य शिव मंदिरों में देवाधिदेव के दर्शन-पूजन की धूम रही। सुबह से पूजा-पाठ का जो सिलसिला शुरु हुआ। महाहर धाम में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिनेत्रधारी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों के हर-हर महादेव एवं बोल बम का जयघोष किए जाने से आसपास का माहौल शिवमय बना रहा। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.