बगहा, फरवरी 16 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगरवासियों को रविवार को भीषण सड़क जाम का सामना करना पड़ा। महाशिवरात्रि के पावन पर अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक को लेक्स सड़क पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों व पैदल यात्रियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दोपहर तक स्थिति और गंभीर हो गई तथा कई प्रमुख चौक-चौराहों पर आवागमन लगभग ठप हो गया। जाम के कारण लोग घंटों तक सड़कों वाहन पर फंसे रहे। दैनिक कार्यों से निकले लोग भी जाम में जूझते नजर आए। हालांकि प्रशासन की ओर से पूर्व तैयारी के तहत चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मंदिर जाने...