चतरा, फरवरी 15 -- चतरा प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तजन भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए लंबी लंबी कतारों में खड़े नजर आए। पूरे दिन मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। शहर के प्रमुख लकलकवानाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ी रही। चतरा के कठौतिया शिव मंदिर में भी भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिला। लकलकवानाथ मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। शाम 8 बजे से मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य महाकाल आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। इसके साथ ही...