कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर। समाधा आश्रम में युवा एकता सिधी समाज के युवाओं और महिलाओं ने महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर 34 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ हरीश बजाज, सुशील खतरी और विजय कपूर ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया। विजय कपूर ने कहा कि एक बूंद रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है, इसके लिए युवाओं को रक्तदान के लिए जन जागरण की जरूरत है। शिविर संयोजक सोनू फतवानी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यहां कमल आहूजा, रमेश सिंहवानी, दीपक बसतानी, किशन मूलानी, मनीष बसतानी, सतीश रोचलानी, हरीश ढीगरा, राकेश दयालू एडवोकेट, कमल सहजवानी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...