शामली, फरवरी 16 -- क़स्बे कें दयाल आश्रम ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि यज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। शिवरात्रि से पूर्व सात दिवसीय भगवत कथा के आयोजन के उपरांत महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र कें श्रद्धालुओं कें अलावा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कई राज्यो हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड से लोग आए और अपनी अपनी मन्नतें मांगी तथा जिनकी मन्नतें पूरी हो गयी वे लोग ढोल बैंड बाजो के साथ मंदिर आश्रम में आये।महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दयाल आश्रम मंदिर में कीर्तन का आयोजन किया गया। उपरांत प्रातः विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। थाना भवन नगर के मंदिर दयाल आश्रम में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा में प्रवचन करते हुए मनोज जी महाराज ने अपने प्रवचन द्वारा बताया कि महाशिवरात्रि व्...