उज्जैन, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर अगर आप भी मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन को आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को भी यहां आने से पहले दर्शन के टिकट और पार्किंग से लेकर सभी जरूरी बातों को अवश्य जान लेना चाहिए। मंदिर प्रशासन इस बार महाशिवरात्रि पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का दावा कर रहा है। इस दौरान 1 लाख से अधिक चार पहिया वाहन पहुंचने का अनुमान है। मंदिर प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालु महज 40 मिनट में भगवान महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए 250 रुपये टिकट शुल्क से भी शीघ्र दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर और आसपास सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिस जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें तैनात रहेगी। इस बार सी...