मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर नगर के शिवालियों में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव को बेलपत्र, बेर, धतूरा, फल, फूल, मेवे, पंचामृत अर्पित कर जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना की। शहर के शिव चौक पर प्रात: काल से ही श्रद्धालुओं के अपार भीड़ जलाभिषेक के लिए लगी हुई है। वही गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर व अंसारी रोड स्थित बहारों के मंदिर में भी श्रद्धालुओं की जलाभिषेक के लिए काफी भीड़ लगी है। शहर व जनपद के गांव में स्थित शिवालियों में लोगों ने सुबह से ही पहुंचकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। हरिद्वार से जल लेकर अपने गंतव्य को निकले शिव भक्त कावडि़या व डाक कांवड़ भक्तों का रेला इस समय सड़क पर जयकारों के साथ निकला हुआ है। शहर के अंदर से वह हाईवे से निकलने वाले डाक कावडि़यो...