रिषिकेष, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में रविवार तड़के से ही जलाभिषेक का क्रम आरंभ हुआ। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्पों से अभिषेक करते नजर आए। रविवार को डोईवाला में पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रेमनगर बाजार शिव मंदिर, ऋषिकेश रोड अग्रवाल धर्मशाला सोमेश्वर मंदिर, लच्छीवाला लच्छेश्वर प्राचीन शिव मंदिर, कुड़कावाला लोधेश्वर शिव मंदिर, देहरादून रोड शक्ति सिद्ध पीठ मंदिर तथा भानियावाला वाला प्राचीन शिव मंदिर सहित आसपास के अन्य शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की। कई मंदिरों में विशेष पूजन, रुद्राभिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.