प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- बनी तेरहमील। महाशिवरात्रि पर आदर्श नगर पंचायत पट्टी नगर के रायपुर रोड पर भंडारे हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में पुनीत सिंह के साथ ही क्षेत्रवासियों ने सहयोग किया। वहीं, पट्टी क्षेत्र के सधईपुर गांव में मेला एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक सचिन चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से वातावरण भक्तिमय रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...