रुडकी, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुग्गावाला क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया तथा "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय शिव मंदिर से हुई, जो जो गांव के मार्गों से पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की झांकीयो के साथ चलते रहे। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुग्गावाला पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस बल शोभायात्रा के साथ-साथ चलता रहा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.